वाराणसी: काशी में सर्व सेवा संघ परिसर में एक साथ गरजे 6 बुलडोजर, 10 कार्यकर्ता हिरासत में

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 12:12 PM (IST)

वाराणसी ( विपिन मिश्रा ): वाराणसी के सर्व सेवा संघ परिसर में 12 बिल्डिंग को शनिवार सुबह बुलडोजर चलाकर जमीदोंज कर दिया गया। मकानों को तोड़ने के लिए परिसर कुल 6 बुलडोजर लगाए गए थे। वहीं, ध्वस्तीकरण के दौरान संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो 10 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

आपको बता दें कि सर्व सेवा संघ परिसर लगभग 13 एकड़ में फैला हुआ है। इनमें रहने के लिए बने मकान आफिस सबको बारी-बारी से गिराया दजा रहा है।  परिसर में पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। विरोध करने के लिए महिलाएं भी पहुंची। वो रोती हुई दिखीं, लेकिन किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं, सर्व सेवा संघ और कई दलों के लोग राजघाट स्थित परिसर के पास पहुंचे हैं। पदाधिकारियों ने इमोशनल अपील करते हुए कहा कि देशभर के लोग एक अंतिम प्रयास करें, गांधी-विनोबा भावे की विरासत बचाने के लिए यहां पर पहुंचे।

बता दें कि इस बिल्डिंग को बचाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं ने आवाज उठाई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन आज इन बिल्डिंग्स को ढहा रहा है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static