BJP नेता के बेटे के Birthday पार्टी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, भोजपुरी गायक को लगी गोली

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2020 - 02:55 PM (IST)

बलियाः किसी जन्मदिन की पार्टी में तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो 50 हजार...गाना तो खुब सुना होगा। मगर उसी दिन किसी का कालकवलित या दुर्घटना हो जाना दुखद है। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ। जहां भारतीय जनता पार्टी नेता के बेटे के बर्थडे पार्टी में जमकर फायरिंग हुई। इसी दौरान चली एक गोली मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे भोजपुरी लोकगायक व अभिनेता गोलू राजा के दाहिने हाथ मे लग गयी।

बता दें कि मामला गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव का है। भाजपा के एक नेता के बेटे का जन्मदिन था। खाने-पीने के दौर के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हुआ। इसमें लोक गायक गोलू राजा व गायिका निशा उपाध्याय गीत प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गयी। जहां भोजपुरी गायक को लोग लेकर इलाज के लिए पहले मऊ और फिर बक्सर (बिहार) चले गए। गोलू को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी। फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

इस विषय में थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने बताया कि एक जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में हुई फायरिंग में किसी गायक को गोली लगने की सूचना है। गायक से सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है। दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static