उपचुनाव: सपा ने लखनऊ कैंट और कानपुर की गोविंदनगर सीट पर उतारे प्रत्याशी

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 09:38 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने 21 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव के लिये शुक्रवार को दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार लखनऊ छावनी सीट से मेजर सतीश द्विवेदी जबकि कानपुर की गोविंदनगर सीट से सम्राट विकास को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। यह सीटें इन सीटों के विधायकों के लोकसभा चुनाव जीतने के कारण खाली हुई थी। लखनऊ कैंट सीट से भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी जबकि गोविंदनगर कानपुर से भाजपा के ही सत्यदेव पचौरी लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static