प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! आंगनवाड़ी सहायिका से भर्ती के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी, CDPO निलंबित, जांच में ऑडियो क्लिप से मैच हुई आवाज
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 12:52 PM (IST)
श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में कथित तौर पर आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति के बदले 20 हजार रूपये रिश्वत मांगने के आरोप में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाहिद अहमद ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सिरसिया क्षेत्र के सीडीपीओ मुकेश कुमार द्वारा सहायिका की नियुक्ति में रिश्वत लिए जाने की शिकायत प्रथम दृष्टता सही पाई गई जिसके आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की सिफारिश भी की गई है। सीडीओ ने संवाददाताओं को बताया कि प्रियंका आर्य ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति में सिरसिया क्षेत्र के सीडीपीओ 20 हजार रुपये मांग रहे हैं। इस संबंध में फोन पर दोनों के बीच हुई बातचीत की आडियो क्लिप भी पेश की गई। सीडीओ ने बताया कि उप जिलाधिकारी प्रवीण कुमार यादव और उप जिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार की संयुक्त टीम ने प्रकरण की गहनता से जांच की जिसमें शिकायत की पुष्टि हुई और आडियो क्लिप में मुकेश कुमार की आवाज होने की पुष्टि हुई, इसके बाद कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें : UP के सरकारी अस्पताल की लैब बनी पार्टी हॉल! पैथेलॉजी के अंदर खुलेआम जाम छलकाते दिखा स्टाफ, Viral Video से हड़कंप
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सरकारी अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। वायरल क्लिप में अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के अंदर कुछ लोग कथित तौर पर शराब पीते और पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दीन दयाल जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का है .... पढ़ें पूरी खबर ....

