भाजपा के ''अच्छे दिन'' के सिलेंडर हो गए खाली... ,योगी बोले-कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वाले पर होगी कार्रवाई, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 08:58 PM (IST)

1-भाजपा के 'अच्छे दिन' के सिलेंडर हो गए खाली'- गैस संकट पर अखिलेश का सरकार पर करारा हमला
 समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति में संकट का आरोप लगाया । 

2- रसोई गैस एजेंसियों के बीच उमड़ी भीड़ पर यूपी सरकार सख्त, कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपभोक्ताओं की रसोई गैस एजेंसियों के बाहर उमड़ती भीड़ के बीच राज्य सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी अफवाहों और संभावित कालाबाजारी से निपटने के लिए कमर कस ली है। 

3- मोर्चरी कांड : शव कुतरने के मामले में तीन संविदा कर्मी निलंबित, एक डॉक्टर को नोटिस
 मिर्जापुर के जिला मंडलीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखे शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले में शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में जांच टीम मिर्जापुर पहुंचकर पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुट गई।

4- भारत का पहला एआई आधारित लीगल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म लॉन्च, यूपी के लाल ने किया कमाल
भारत के टेक्नोलॉजी क्षेत्र के लिए एक अहम उपलब्धि के रूप में उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जन्मे एआई उद्यमी डॉ. निर्मल सिंह ने अपनी कंपनी कॉग्नेक्सिया एआई (CognexiaAI) के जरिए भारत का ...

5- बच्चों के लिए जहर बन रहा स्मार्टफोन! मोबाइल छीना तो गालियां देने लगा मासूम, डॉक्टर का खुलासा सुन कांप जाएगी रूह
अगर आप भी अपने बच्चे के रोने या जिद करने पर उसके हाथ में स्मार्टफोन थमा देते हैं, तो ठहर जाइए। आपकी यह छोटी सी सुविधा आपके बच्चे को एक भयानक मानसिक और शारीरिक रोगी बना रही है। 

6- खाकी फिर दागदार! UP Police का हेड कांस्टेबल 15 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एक केस के बदले मांगी ये मोटी रकम
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के मण्डी थानाक्षेत्र में एक पुलिसकर्मी को बुधवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने कथित रूप से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

7- शादी समारोह में पूर्व प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, रंजिश में हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट कस्बे में एक विवाह समारोह में शामिल होने आये शामली जनपद के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

8- भाजपा की अदूरदर्शिता ने बुझाया 'राम रसोई' का चूल्हा- अयोध्या में गैस सिलेंडर की किल्लत पर बोली कांग्रेस
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब भारत के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है। उत्तर प्रदेश के अध्योध्या में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कई इलाकों में किल्लत बढ़ गई है। 

9- '90 रुपये वाला पौआ 75 में और 75 वाला 55 में', UP में पियक्कड़ों की लगी मौज! जानें इतने कम दाम में क्यों बिक रही शराब?
यूपी के बिजनौर जिले में देसी शराब की अल्कोहल डिग्री को लेकर लिए गए प्रशासनिक फैसले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। 

10- शोक में Film और TV इंडस्ट्री! लंबे समय से कैंसर से जूझ रहीं मशहूर Actress का निधन, स्टार ने बेहद कम उम्र में छोड़ी दुनिया
ennifer Runyon, जो 1980 के दशक की फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय के लिए जानी जाती थीं, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static