BJP मुख्यालय पर जश्न: कांग्रेस, सपा-बसपा दफ्तरों पर पसरा सन्नाटा

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 10:32 AM (IST)

लखनऊः लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत का विश्वास प्रबल होने के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। भाजपा राज्य मुख्यालय पर केसरिया गमछा ओढ़े ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और मिठाइयां बांटीं। इसके उलट, मतगणना के निराशाजनक परिणाम मिलने के बाद कांग्रेस, सपा और बसपा के दफ्तरों पर सन्नाटा पसर गया।

वहीं, अन्य पार्टी कार्यकर्ता हाथों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें और बैनर लेकर खुशी से झूमते नजर आए। वे 'हर हर मोदी' और 'बच्चा सुरक्षित गोदी में, देश सुरक्षित मोदी में' के नारे भी लगा रहे थे। दूसरी ओर, बसपा कार्यालय पर खामोशी नजर आई।यहां तक कि पार्टी प्रमुख मायावती के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी घर के अंदर ही रहे।

वहीं कुछ ही दूरी पर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से ज्यादा मीडियाकर्मी नजर आए। दफ्तर की इमारत पर फैजाबाद से पार्टी प्रत्याशी निर्मल खत्री और कुशीनगर से दल के उम्मीदवार आर.पी.एन. सिंह के बड़े-बड़े बैनर ही गुजर चुकी चुनावी सरगर्मी के संकेत दे रहे हैं। वहीं, सपा नेताओं के चेहरों पर भी निराशा नजर आई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Related News

static