Agra News: अराजक-तत्वों ने देर-रात चामड़ माता की मूर्ति को खंडित कर सिर बैग में रखा, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज
punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2023 - 12:19 AM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगरा (Agra) के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में माता के चौक पर स्थित चामड़ माता (Chamad Mata) की प्रतिमा का किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार की रात सिर तोड़ दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला (FIR) दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: रमजान के दौरान मस्जिद के ‘वजूखाने’ में सील लगे रहने को लेकर SC में याचिका दायर
पुलिस ने प्रतिमा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बताया कि बुधवार देर रात को एक व्यक्ति ने चामड़ माता की प्रतिमा का सिर तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का मूर्ति को तोड़ते हुए और सिर को बैग में रखते हुए आरोपी का फुटेज रिकॉर्ड हो गया है।
यह भी पढ़ें- UP: वीडियो कॉल पर घूस मांगने के आरोप में फंसे चर्चित IPS अधिकारी अनिरुद्ध सिंह का तबादला
पुलिस ने बताया कि फुटेज की मदद से उसकी पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही हिन्दुवादी संगठनों के कुछ नेता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। एसीएम द्वितीय नीरज शर्मा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया और नयी प्रतिमा स्थापित करवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी शांत हुए। इस सिलसिले में ट्रांस यमुना थाने के निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही खंडित प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण- प्रतिष्ठा करा दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।