Chhanbey Bye Election Result 2023 LIVE : मिर्ज़ापुर की छानबे सीट पर अपना दल(S) प्रत्याशी रिंकी कोल जीती, सपा की हार
punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 03:55 PM (IST)

मिर्ज़ापुर: यूपी के मिर्ज़ापुर की छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल(S) प्रत्याशी रिंकी कोल की जीत गईं है। समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को करारी हार मिली है। रिंकी कोल 10 हजार वोटों से आगे थी। विधायक राहुल कोल के निधन से खाली हुई सीट पर बीजेपी गठबंधन अपना दल (एस) ने दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने सपा ने कीर्ति कोल को टिकट दिया है, जो राहुल कोल के खिलाफ भी चुनाव लड़ी थी।
छानबे विधानसभा 32 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अपना दल(एस) प्रत्यासी रिंकी कोल 9589 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। समाजवादी पार्टी की रिंकी कोल को 76176 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 66587 वोट मिले हैं।
छानबे विधानसभा सीट पर 30 राउंड की गिनती पूरी हो गई। अपना दल (एस) प्रत्याशी रिंकी कोल 9381 वोटों से आगे। रिंकी कोल को 72480 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 63099 वोट मिले हैं।
छानबे विधानसभा सीट पर 28 राउंड की गिनती पूरी हुई। अपना दल (एस) प्रत्याशी रिंकी कोल 8855 वोटों से आगे। रिंकी कोल को 68556 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 59701 वोट मिले हैं।