चित्रगुप्त के वंशजों ने की कलम-दवात की पूजा, युगों से चली आ रही है परम्परा

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 12:58 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती मण्डल के तीनो जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा सतंकबीरनगर में सोमवार को यम द्वितीया पर अपने अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के बाद विधि विधान से अपनी कलम (लेखनी) दवात की पूजा कर बड़ों का आर्शीवाद प्राप्त किया।

बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा सतंकबीरनगर जिलों में चित्रगुप्त वंशजों ने छोटी दीपावली की शाम से ही कलम से तीन दिन के लिए लिखना बन्द कर दिया था। आज अपने अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा तथा कलम दवात की पूजा करने के बाद घर में बने नये चावल के आंटे की कलम, दवात, फारा, दही बखीर खा कर पानी पीने के बाद ही अपनी कलम से लिखना शुरू कर दिया है।

यह परम्परा युगों से चली आ रही है जिसका लोग विधि विधान से पूजन-पाठन करते है। आज के ही दिन भैया दूज का त्योहार है। भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static