चित्रकूट में एकमात्र बचे स्वतंत्रता सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद शुक्ला का निधन

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 04:06 PM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के इकलौते शेष बचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भुवनेश्वर प्रसाद शुक्ला का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। उनका निधन कल रात 11 बजे हुआ।
बता दें कि भुवनेश्वर प्रसाद जी जिले के मऊ तहसील में रहते थे। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे इलाके में दुख व्याप्त हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static