स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बेसुध हालत में बस स्टैंड पर फेंका
punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 04:44 PM (IST)

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर एक स्कूल जा रही दसवीं की छात्रा को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे देकर बस स्टैंड के पास फेंक दिया। उसकी गंभीर हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना हुई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना जिले के थाना व कस्बा अलीगंज की है। यहां बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे कक्षा दसवीं की एक छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। पीड़िता के मुताबिक, रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली के संगम विहार ले गए। वहां पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे यातनाएं दीं। इससे वह बेसुध हो गई।
यह भी पढ़ेंः इश्क की खातिर 2500 KM दूर भाग आई किशोरी, PUBG खेलते-खेलते हुआ बरेली के सब्जी वाले से प्यार
आरोपियों ने छात्रा को बस स्टैंड के पास फेंका
बता दें कि आरोपियों ने उसे आज यानी गुरुवार सुबह 5 बजे उसे गंभीर हालत में आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंक दिया और मौके से फरार गए। यहां से छात्रा किसी तरह बस में बैठकर एटा वापस पहुंची। उसके पास टिकट के भी पैसे नहीं थे तो सवारियों ने चंदा इकट्ठा करके उसे टिकट दिलाया। इसके बाद जब वो एटा पहुंची तो बेहोश होकर गिर गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुबह करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा की हालत की जानकारी ली, जिसके बाद पता चला कि छात्रा के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे किस तरह की यातनाएं दी गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
समस्तीपुर में नि: शुल्क मेधा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, कई बीमारियों की हुई जांच

Recommended News

दिल के दौरे से होने वाली मौत का कोविड से संबंध का आकलन के लिए अध्ययन जारी : मांडविया

Mahatara Jayanti: जानें, कैसे हुई महातारा की उत्पत्ति और क्यों कहा जाता है उन्हें नीला तारा

Mata Vaishno Devi: 8वां नवरात्रि पर 30,000 श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल