''घर में ह/त्या, खेत में फेंकी दिव्यांग बेटी की ला/श...'' दोहरे ह/त्याकांड से दहला बलिया, पुलिस भी हैरान

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 10:08 PM (IST)

Ballia News: बलिया जिले के मुस्तफाबाद गांव में 65 वर्षीय महिला और उसकी 22 साल की दिव्यांग एवं दृष्टिहीन बेटी की सिर पर भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को वृद्धा का शव घर में और पुत्री का शव घर के पीछे खेत में मिला।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह रसड़ा पुलिस को चौकीदार के जरिए फोन से सूचना मिली थी कि मानती गुप्ता (65) और उनकी 22 वर्षीय पुत्री गौरी का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करके उनकी हत्या की गई है और खून के धब्बे हटाकर घर में साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया है।

ये भी पढ़ें:- 'मना करने पर जान से मारने की धमकी...' होटल में चल रहे S#X रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं रेस्क्यू

सिंह ने बताया कि गौरी का शव घर के पीछे धान के खेत में पड़ा मिला है और प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि वारदात को घर में ही अंजाम दिया गया और फिर शव को घर से कुछ दूर खेत में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने की उम्मीद जताई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static