AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान, कहा- 2024 में नहीं मिलेगा किसी एक पार्टी को अस्पष्ट बहुमत

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 08:04 PM (IST)

अयोध्याः आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अयोध्या में साफ कहा कि 2024 में भारत जैसे देश में स्पष्ट बहुमत किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं आएगा यही भारतीय राजनीति की सच्चाई है। 2024 में कोई न कोई गठबंधन सामने जरूर आएगा।  2024 के लोकसभा चुनाव मैं गठबंधन को लेकर आप नेता संजय सिंह ने कहा क्या भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ी थी उन्होंने भी एनडीए बनाकर चुनाव लड़ा था। भारत जैसे देश में अब स्पष्ट बहुमत किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं आएगा. इसलिए 2024 में कोई न कोई गठबंधन सामने आएगा।

PunjabKesari

स्वयं अटल जी को 23 पैरों की सरकार बनानी पड़ी
जब सभी की अपनी महत्वाकांक्षा है तो गठबंधन का चेहरा कैसे तय होगा इस सवाल पर संजय सिंह ने सीधे तौर पर अटल बिहारी वाजपेई पर तंज कैसा और कहा उन्होंने कहा कि दो पैर से आदमी चलता है। चार पैर से जानवर चलता है। 13 पैरों से चलने वाली देवगौड़ा जी की सरकार कैसे चलेगी। समय का खेल देखिए स्वयं अटल जी को 23 पैरों की सरकार बनानी पड़ी। 140 करोड़ की आबादी वाले भारत जैसे मुल्क की यह राजनीतिक सच्चाई है। आपको जो भी सरकार 2024 में देखने को मिलेगी वह कोई ना कोई गठबंधन की ही सरकार होगी, इससे इतर  कोई भी सरकार नहीं हो सकती।

PunjabKesari

सीबीआई और ईडी को बताया तोता और मैना
संजय सिंह ने सीबीआई और ईडी को तोता और मैना बताया। कहा कि ईडी ने कोर्ट में दायर चार्जशीट में खुद कहा है कि संजय सिंह का नाम तीन बार गलती से चार्ज शीट में आ गया है। आप सोचिए अब अगर मैं सजग नहीं रहता तो बदनाम करते रहते।

उत्तर प्रदेश की गंदी राजनीति पर झाड़ू चलाने की शुरुआत हो गई
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव से उत्साहित संजय सिंह कहते हैं कि इस चुनाव से उत्तर प्रदेश की गंदी राजनीति पर झाड़ू चलाने की शुरुआत हो गई है। इस चुनाव में हमने नारा दिया था सब का राज चलेगा और हिंदू-मुस्लिम साथ चलेगा। हालांकि अयोध्या नगर निगम चुनाव में आपका एक मुस्लिम पार्षद प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाया है।

भारत मिली-जुली संस्कृति का देश
इसी के साथ कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के लिए मुस्लिम चेहरा चुनने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  संजय सिंह कहते हैं कि भारत मिली-जुली संस्कृति का देश है। सभी धर्म-जाति के लोगों की सत्ता में भागीदारी होगी तो असंतोष कम होगा और लोगों के काम आसानी से होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static