प्रियंका के 1000 बसें भेजने के प्रस्ताव को CM योगी ने दी हरी झंडी, पलटवार करते हुए दागे 4 तीखे सवाल

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 04:36 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। सीएम योगी कांग्रेस की 1000 बसों को चलने की अनुमति दे दी है। प्रियंका गांधी ने 16 मई को पत्र भेजकर योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए 1000 बसें चलवाने की मांग की थी, वहीं इस पर सीएम योगी ने मंजूरी तो दे दी है, साथ पलटवार करते हुए 4 सटीक सवाल भी पूछें हैं।
PunjabKesari
सीएम योगी ने ट्वीट पर पूछा कि जब कांग्रेस के पास 1000 बसें थीं, तो राजस्थान और महाराष्ट्र से ट्रकों में भरकर हमारे साथियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व बंगाल क्यों भेज रहे हैं? औरैया सड़क हादसे का जिक्र करते हुए CM ने पूछा कि औरैया में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना से पूरा देश आहत है। एक ट्रक पंजाब से और दूसरा राजस्थान से आ रहा था। क्या कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लेंगी? हमारे साथियों से माफी मांगेंगी?

इतना ही नहीं योगी ने प्रियंका को सवालों के घेरे में लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि उनके पास 1000 बसें हैं। यह और बात है कि अब तक इन बसों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है और न ही हमारे साथियों की। बसों और हमारे साथियों की सूची सरकार को उपलब्ध करा दी जाए, जिससे कांग्रेस के काम ट्विटर नहीं धरातल पर दिखें।

चौथे और आखिरी सवाल में सीएम योगी ने कहा कि देशभर में जितनी भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चल रही है उनमें से आधी से ज्यादा उत्तर प्रदेश ही आईं हैं। अगर प्रियंका वाड्रा को इतनी ही चिंता है तो बाकी साथियों को भी ट्रेनों से सुरक्षित भेजने का इंतजाम कांग्रेस शासित राज्यों से क्यों नहीं करा रहीं?

बता दें कि 16 मई को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में लिखा कि पलायन करते हुए, बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाने हुए 500 बसें गाज़ीपुर बार्डर गाज़ियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्चा कांग्रेस पार्टी करेगी।
 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static