सीएम योगी ने दी ईद-उल-फित्र की बधाई, कहा- यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है..

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 08:26 AM (IST)

लखनऊ: आज देशभर में ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है।  ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है। यह त्योहार रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। ईद उल-फितर, जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है और आज मुस्लिम समुदाय के लोग इस त्योहार को मना रहे है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

PunjabKesari
आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है यह त्योहार 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ''ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का सन्देश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। यह पर्व अमन-चैन और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईद के पर्व पर सभी को सछ्वाव तथा सामाजिक सौहार्द को और सुद्दढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए।''  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static