‘गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं…’, CM Yogi ने वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 11:51 AM (IST)

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में सड़क निर्माण परियोजना एवं पुलिस संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण किया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने सीएम ग्रिड योजना के तहत तिलक जी की मूर्ति से भारत सेवा आश्रम तक बनाये जा रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वाराणसी नगर क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत 47 करोड़ रुपये कर लागत से छह स्मार्ट सड़क बनायी जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें : खामेनेई के निधन से शोक में डूबा ये गांव, UP के इस जिले से जुड़ी थी ईरान के सर्वोच्च नेता की विरासत, क्‍या है नाता ? जानिए पूरा किस्‍सा 

बाराबंकी : अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर मिलने से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के बदोसराय स्थित किंतूर गांव में गम का माहौल है। ऐसी मान्यता है कि खामेनेई के गुरु अयातुल्ला खुमैनी का किंतूर से पुश्तैनी रिश्ता था और उनके पूर्वज लगभग 150 साल पहले यहां से ईरान गए थे। हालांकि समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन आज भी यहां के लोग उस वंशावली और उनके इतिहास को याद करते हैं .... पढ़ें पूरी खबर ....  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static