रतन टाटा के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख, कहा- वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 08:29 AM (IST)

Ratan Tata Passes Away: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ''भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

 


86 साल की उम्र में हुआ निधन
बता दें कि दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। टाटा समूह ने इसकी जानकारी दी है। टाटा समूह ने कहा कि अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। हम, उनके भाई, बहन और स्वजन, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्रेम और सम्मान से सांत्वना महसूस करते हैं। जानकारी के मुताबिक, उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर कोलाबा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। 

 


केशव मौर्य ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी रतन टाटा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''विश्व के प्रसिद्ध उद्योगपति, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन श्री रतन टाटा जी के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है! देश के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण एवं औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाले रतन टाटा जी का आकस्मिक निधन औद्योगिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static