''नए साल में UP समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा'', नववर्ष पर CM Yogi का पहला पोस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 12:22 PM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भरोसा जताया कि राज्य 2026 में समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। आदित्यनाथ ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में ‘नया उत्तर प्रदेश विकसित भारत' की विकास यात्रा में सहभागी बनकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।'' 

'गरीब, किसान, युवा के साथ ही नया उत्तर प्रदेश …' 
उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।'' मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन्-2026 में डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों से उत्तर प्रदेश समृद्धि, सुशासन और सर्वांगीण प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।'' 

यह भी पढ़ें : नए साल पर CM योगी का युवाओं को बड़ा तोहफा, यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, जानिए आवेदन की प्रकिया 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है ... पढ़ें पूरी खबर ....   

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static