''आपकी संपत्ति लूटना चाहती है Congress...'', अमरोहा में कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 01:42 PM (IST)

अमरोहा: लोकसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न होने के बाद से सभी राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। वहीं, भाजपा सरकार 400 पार का नारा देते हुए ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। इसी के चलते आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनावी हुंकार भरने अमरोहा पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

बता दें कि आज सीएम योगी RLD प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने अमरोहा में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आतंकवाद चरम पर था। देश में बम विस्फोट होते थे। लेकिन अब देश की जनता एनडीए के साथ है। दुस्साहस किया तो परिणाम होगा। समाजवादी पार्टी जनता से भी आगे निकली। सपा ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए। किस मुंह से विपक्ष सुरक्षा की बात करता है। किस मुंह से विकास की बात करेंगा। कांग्रेस आपकी सुविधा को नहीं समझती है । अनदेखी करती है। अमरोहा को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1970 में 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था। लेकिन गरीबी हटी नहीं लगातार बढ़ती चली गई। कांग्रेस ने लोगों को जाति के नाम पर बांटने का काम किया है। इसी दौरान सीएम योगी ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या आप अपनी संपत्ति कांग्रेस को देंगे? क्योंकि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनना चाहती है। उनके मेमिफेसटो में ये बात साफ लिखी हुई है। कांग्रेस आपकी संपत्ति लूटना चाहती है। आपकी संपत्ति को बांटना चाहती है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static