'अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ रहा है विपक्ष', हाथरस में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 12:52 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हाथरस में विपक्ष द्वारा EVM पर उठाए गए सवालों को लेकर बयान दिया। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष देश को गुमराह कर रहा है। विपक्ष अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बैलेट बाॅक्स उठा ले जाते थे और अब EVM पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सीएम योगी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि ये न्याय नहीं अन्याय पत्र है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हंसी आती है।
PunjabKesari

'कांग्रेस ने देश का बटवारा कराया था...'
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तीसरे चरण का चुनाव प्रचार करने हाथरस जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रस सरकार में गरीब भूखा मरता था। अब संपत्ति को बांटने की साजिश हो रही है। कांग्रेस पुरखों की संपत्ति लूटने की साजिश कर रही है। उनके समय में भ्रष्टाचारी मौज करते थे। उनके समय में किसान आत्महत्या करता था। आज वहीं इनका घोषणा पत्र भी कह रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा ने समाज को बांटा है। एसपी बीएसपी के लोग राशन हड़प जाते थे।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
-
 29 अप्रैल को आगरा आएंगे Akhilesh Yadav; करेंगे चुनावी रैली को संबोधित, राहुल और प्रियंका गांधी भी हो सकते हैं शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों अपने चुनावी दौरे पर है। 29 अप्रैल को सपा प्रमुख आगरा आएंगे। यहां पर वह आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे। उनकी इस रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी या प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते है। अखिलेश इस रैली में जनसभा को संबोधित करेंगे और सपा उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static