CM योगी का बजट पर जवाब: आपने यूपी को बीमारू प्रदेश बनाया... हम इसे देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 03:35 PM (IST)

लखनऊ: CM योगी ने वित्तवर्ष 2023-24 के लिए पेश किए गए बजट के आकार पर कहा कि यह बजट पिछले छह साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हुए विकास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बजट का आकार तीन लाख 40 हजार करोड़ था जबकि इस बार हमने 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से छ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश मे जनता जनार्दन ने सबका साथ,सबका विश्वास के मुलमंत्र को अंगीकार करके सत्ता परिवर्ततन किया। 2017 से 2022 तक सरकार ने कार्य किया, 2022 मे फिर अवसर मिला ,वित्त मंत्री ने सर्व समावेशी समग्र विकास की अवधारण आत्मनिर्भर बजट पेश किया। पिछले छ वर्ष मे प्रदेश का बजट का आकार दोगुना से ज्यादा बढ़ा, 2023 का बजट 6.90 लाख  करोड़ का है। उन्होंने कहा कि ये उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास,जीडीपी  प्रगति को प्रदर्शित करता है,ये जनविश्वास  की एक यात्रा है। सरकार समस्याओ से मुंह मोड़ने वाली नहीं, चुनौती स्वीकार करने वाली होनी चाहिए, जो भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टोलरेन्स  की नीति के साथ काम करें।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की नामौजूदगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर समस्या के सामने दो रास्ते होते हैं। एक... निदान के लिए भाग लो या फिर समस्या देखकर ही भाग लो...। जैसे अभी नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) की कुर्सी खाली है वैसे ही प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार समस्याओं से अपना पीछा छुड़ाकर भाग लेती थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static