CM योगी का झांसी दौरा आज, जनसभा में करेंगे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील
punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 10:58 AM (IST)

झांसी (शहजाद खान): उत्तर प्रदेश में 4 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम 6ः00 बजे 37 जिलों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार थमने से पहले भारतीय जनता पार्टी आज अपने आखिरी दांव चलेगी। इसी के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के झांसी जिले का दौरा करेंगे और जहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही सीएम योगी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी को भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक माना जाता है। इसी लिए आज प्रचार थमने से पहले सीएम योगी अपना आखिरी दांव खेलने के लिए झांसी जाएंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में सीएम को साथ भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। इस जनसभा में लगभग 10 से 20 हज़ार लोगों के आने की संभावना है। योगी आज दोपहर 01ः15 मिनट बजे क्राफ्ट मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और लगभग दोपहर 2:20 मिनट पर झांसी से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
CM की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के झांसी दौरे को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली गई है। सीएम योगी की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। जिले में आने जाने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जाएंगी। रूट भी डायवर्ट किया गया है। सीएम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए है।
4 मई को होंगे मतदान
प्रदेश के 37 जिलों में पहले चरण के लिए 4 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। मतदान का समय सुबह 7ः00 से शाम 6ः00 बजे तक है। मतदान की समाप्ति से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद करने का नियम है। सार्वजनिक सभा आदि भी इससे पहले ही समाप्त करनी होगी। ऐसे में प्रचार बंद होने तक सभी दल पूरी ताकत प्रचार में लगाएंगे और जन सभाएं और रैलियां करेंगे।