प्रयागराज में हड़कंप! जंगल में ले जाने से पहले कोबरा रहस्यमय तरीके से गायब, पूरे इलाके में फैली दहशत!

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 10:20 AM (IST)

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुभाष चौराहा पर एक अजीब घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। एनजीओ 'रक्षा' की संचालिका वंशिका गुप्ता ने सपेरे की मदद से एक जहरीले कोबरा को पकड़ा था और उसे जंगल में छोड़ने के लिए अपनी कार में रखकर ले जा रही थीं।

रहस्यमय गायब हुआ कोबरा, घंटों चली खोजबीन के बावजूद नहीं मिला कोई सुराग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लेकिन रास्ते में अचानक कोबरा गायब हो गया। वंशिका गुप्ता ने तुरंत कार रोककर आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कई घंटों की तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। इस रहस्यमय घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

वन्यजीव विशेषज्ञ और पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि वन्यजीव विशेषज्ञ और एक्सपर्ट टीम को बुलाकर अब कार की पूरी जांच की जाएगी। पुलिस और एनजीओ टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं कोबरा कार के अंदर ही तो नहीं छिपा है। फिलहाल, इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और लोग सतर्क हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static