UP: इस जिले में जंगली जानवर के हमले से फैली दहशत, महिला की दर्दनाक मौत; खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 12:46 PM (IST)

लखीमपुर खीरी: यूपी में लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा बफर जोन के निघासन रेंज में किसी जंगली जीव के हमले में एक महिला की मृत्यु हो गई। रविवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद किया गया। महिला का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत का माहौल है, जिसकी वजह से लोगों ने घरों से निकलना भी बंद कर दिया है।

गन्ने के खेत में मिला शव 
बता दें कि दुधवा बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया कि निघासन रेंज में महराजनगर गांव के पास एक विडालवंशी जीव ने ऊषा देवी (35) नामक महिला पर हमला कर उसे मार डाला। उसका आधा खाया हुआ शव आज सुबह गन्ने के खेत से बरामद किया गया।

किस जानवर ने किया हमला? 
अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने। चौधरी ने कहा कि महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static