कार्यकर्ताओं का समर्पण बना लोकसभा चुनाव में जीत का वरदान: नड्डा

punjabkesari.in Saturday, Jul 06, 2019 - 08:54 AM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत दिलाने का श्रेय उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं को देते हुये कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के मूल सिद्धांत ‘सबका साथ सबका विकास' की राह पर चलते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्पण जनता का विश्वास जीतने में सफल रहा। 

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार लखनऊ आये नड्डा ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा ‘‘ आपकी कडी मेहनत और लगन ने पार्टी को बड़ी जीत दिलायी। पार्टी अपने को धन्य मानती है कि उसे ऐसे पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिले जो पाटर्ी के बारे में हमेशा सोचते रहते है और जमीनी स्तर से इसकी मजबूती की खातिर समर्पण भाव से जुटे रहते हैं। '' 
PunjabKesari
स्वागत से अभिभूत नड्डा ने कहा ‘‘ जब बसपा और सपा ने हाथ मिलाया था, राजनीतिक पंडितों ने भाजपा के पतन की भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी थी। जातियों के गठजोड़ पर आधारित राजनीति करने वाले दलों की चुनौती भाजपा के सामने थी लेकिन कार्यकर्ताओं ने साबित कर दिया कि राजनीति में केमस्ट्री अंकगणित पर भारी पडती है। कार्यकर्ता सुदूर इलाकों में मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समझाने में सफल रहे। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष का यहां गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नड्डा शाम चौधरी चरण सिह एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनका आगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा ने की। 
PunjabKesari
नड्डा दिल्ली से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ आये थे। नड्डा के स्वागत और अभिनंदन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नड्डा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम लखनऊ आगमन पर ढोल-नगाड़ो के साथ पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। एयरपोर्ट से भारी-भरकम जुलूस और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नड्डा पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हुए।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद नड्डा का पुरानी चुंगी, कृष्णा नगर थाना मोड़, अवध चैराहा, गीता पल्ली मोड़, पकड़ी तिराहा, बंगला बाजार पुल, बुचडी ग्राउण्ड चैराहा, जेल रोड़, कैण्ट कमाण्ड हास्पिटल, सूर्या क्लब, सैनिक भर्ती आफिस पेट्रोल पम्प, वीवी आईपी चैराहा, बापू भवन और लोक भवन सहित कई अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया। रास्ते में कई जगहों पर उन पर पुष्पवर्षा की गयी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static