Samajwadi Party:  श्याम लाल पाल बने सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, नरेश उत्तम पटेल लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 01:50 PM (IST)

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को बनाया गया है। बताया जा रहा है कि नरेश उत्तम पटेल अब लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
PunjabKesari 

लोकसभा चुनाव के बीच में समाजवादी पार्टी का इस तरह से प्रदेश अध्यक्ष को बदलना कहीं कहीं यह सकेंत देता है कि अब नरेश उत्तम पटेल भी यूपी के किसी न किसी सीट से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर सकते हैं। क्योंकि अभी प्रदेश में पश्चिमी यूपी में 2 चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है और वहीं कल तीसरे चरण का चुनाव होने वाला है। इसके साथ ही अगले कई चरण के लिए नामांकन होना अभी बाकी है। 

यह भी पढ़ें:- Badaun News: सपा नेता शिवपाल यादव के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला?

Badaun News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की तहरीर पर शिवपाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 505 (सामाजिक उपद्रव फैलाने वाला वक्तव्य देना

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static