कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंची लखनऊ

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 11:04 AM (IST)

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दो दिवसीय लखनऊ यात्रा पर आई हैं और वह यहां विभिन्न सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगी। प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद उत्तर प्रदेश का यह उनका पहला दौरा है।

वह संगठन की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगी। प्रियंका नई दिल्ली में 14 दिसंबर को प्रस्तावित "भारत बचाओ" रैली के लिए तैयारियों का भी जायजा लेंगी। भारत बचाओ रैली अभियान को सफल बनाने की पूरी तैयारी चल रही है और पार्टी के पदाधिकारी नुक्कड नाटकों एवं धरना के जरिए जन समर्थन जुटा रहे हैं ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static