राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कोर्ट का किया धन्यवाद, कहा- कांग्रेस सदैव दलित व वंचित गरीबों की विरोधी पार्टी रही

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 02:50 PM (IST)

लखनऊ: मोदी उपनाम’’संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद देश व प्रदेश में सियासत तेज हो गई। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि  राहुल गांधी का जातिसूचक शब्दों द्वारा एक जाति विशेष को गाली देने का काम किया कराते है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीएम मोदी पर राहुल गाधी ने टिप्पणी की है उसे साफ जाहिर होता है कि उन्होंने प्रदेश में रहने वाले 50% रहने वाले पिछड़े समाज का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस गहरे घाव पर मरहम लगाने का काम कोर्ट ने किया है इसके लिए हम अदालत का आभार व्यक्त करते हैं।
 

प्रधानमंत्री का राहुल गांधी ने कई बार किया अपमान 
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक बार नहीं कई बार प्रधानमंत्री का राहुल गांधी ने अपमान किया है, कभी नीच कहा, मौत का सौदागर कहा है, चोर कहा, कब्र में भेजने जैसा शब्द का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि कितनी बार गलत शब्दों का प्रयोग हुआ गिनती भी  करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पुरानी रीत रही है पिछड़ों का वोट लेना जब वोट मिल जाए तो उन्हीं का दमन करना। कांग्रेस पार्टी उनकी मम्मी उनकी दीदी उनके जीजा उनको ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। लेकिन लोकतंत्र की ऐसी ताकत है कि 2 बार देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को  सेवा का मौका दिया। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं तीसरी बार 2024 में उत्तर प्रदेश में 80 की 80 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। कांग्रेस का 2024 में उत्तर प्रदेश में खाता भी नहीं खुलेगा और देश में 400 से ज्यादा अधिक सीटें जीतेंगे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनेगी।

 पीएम मोदी ने ओबीसी आयोग बनाकर संवैधानिक दर्जा दिया
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस ने 60 तक देश में शासन किया ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा क्यों नहीं दिया। जब मोदी प्रधानमंत्री बने ओबीसी आयोग बनाए उसे संवैधानिक दर्जा दिया ओबीसी आयोग का जो चेयरमैन होंगे उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय obc को 27% आरक्षण देने का काम किया गया। संविदा कर्मी को भी ओबीसी आरक्षण प्रदान करते हुए इस प्रकार की युक्ति का निर्णय लिया गया।

न्यायालय से बड़ा कोई नहीं  जो  गलत करेगा उसे सजा मिलेगी 
उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी ना न्यायालय से बड़े हैं ना संविधान से  कुछ गलत करेंगे तो सजा सुनाई जाएगी। कांग्रेस के बड़े नेता है और राहुल गांधी राहुल गांधी के खानदान को बचाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस का राजनीति में कोई भविष्य नहीं है, सत्ता में वापसी आने का कोई भी रास्ता नहीं है। दुनिया के सामने कोई चुनौती आती है तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करते हैं लोग लेकिन कांग्रेस  व कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़े करते हैं। देश की संसद में बाधा डालने का काम किया है। राहुल विदेश जाकर भारत की बदनामी करते हैं। राहुल हर चीज़ को अपनी सुविधा के हिसाब से एडजस्ट करते हैं। राहुल और कांग्रेस चाहते हैं, कि देश को लूटने वालों पर कार्रवाई ना हो। जितने छापे पड़े उनमें 98% मामलों में हेराफेरी पकड़ी गई। राहुल गांधी को सज़ा मिली है उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। कोर्ट ने उन्हें सजा सुना दी है। आज उनकी सदस्याता भी रद्द हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static