उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 05:12 PM (IST)

इलाहाबादः उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अह्वान पर जिला और शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने महंगाई, व्यापारियों का उत्पीडऩ, हत्या, लूट, शहर में बढ़ते जाम को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया।  

उत्तराखंड के कांग्रेस प्रभारी और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि पिछले सवा साल में प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। दिन दहाड़े बीच शहर में गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है। अपराधी बेखौफ अपराधो को अंजाम दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विफल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को केवल गुमराह करके बड़े-बड़े सपने दिखा रहे हैं, लेकिन अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और योगी सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाएगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि जनता योगी सरकार से परेशान है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखाई देगा।  प्रदर्शन के दौरान शेखर बहुगुणा, चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता किशोर वाष्णेय ने भी प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static