कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर दिया धरना, सरकार पर हिटलर शाही का लगाया आरोप

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 03:03 PM (IST)

हाथरस: उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा की तैयारी में सभी पार्टियां जुटी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन को पाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार जुबानी हमला कर रही है। हाथरस जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ  रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

बता दें कि हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के गेट पर बैठ कर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने योगी सरकार पर हिटलर शाही का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। आने वाले चुनाव में इसका जनता इसका जवाब जरूर देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शाहाबाद एसडीएम को  ज्ञापन भी दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static