कांग्रेस राहुल गांधी को अमेठी से नहीं रायबरेली से बनाएगी उम्मीदवार, प्रियंका गांधी चुनावी रण से रहेंगी दूरः सूत्र

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 03:08 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के दो चरणों के लिए मतदान हो चुके है। लेकिन, अभी तक कांग्रेस (Congress) ने उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। चर्चा थी के कांग्रेस अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और रायबरेली लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को मैदान में उतारेगी। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब कांग्रेस राहुल गांधी को अमेठी से नहीं रायबरेली सीट प्रत्याशी बनाएंगी। वहीं, प्रियंका गांधी को चुनावी रण में उतारने की अभी कोई योजना नहीं है।

उम्मीदवारों के नाम कुछ दिन में घोषित किए जाएंगेः कांग्रेस अध्यक्ष
सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने नेतृत्व से आग्रह किया कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाद्रा को चुनाव लड़ना चाहिए। इसी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक भी हुई। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नाम ‘कुछ दिन' में घोषित किए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि अब पार्टी राहुल गांधी को रायबरेली सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी वर्तमान में केरल की वायनाड से सांसद हैं और वह इस बार भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे है। वह 2004 से 2019 तक अमेठी से लोकसभा सदस्य रहे। 2004, 2009 और 2014 का चुनाव राहुल गांधी ने जीता था। 2019 में उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 55,120 वोटों से हरा दिया था। 2024 में अमेठी लोकसभा सीट से पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा। देखना होगा कि कांग्रेस इस सीट से किसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static