कोरोनाः घर वापसी के लिए स्टेशनों पर ओवरलोड हो रही भीड़, दिल्ली समेत इन राज्यों से UP के लिए चलीं ट्रेनें, देखें लिस्ट

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 04:19 PM (IST)

लखनऊः जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से अपना पांव पसारता जा रहा है। पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के तमाम राज्यों में पॉजिटिव मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बता दें कि वायरस के कारण अब दूसरे राज्यों में काम कर रहे उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों व उनके परिवारों की लॉकडाउन की आशंका के चलते वापसी होने लगी है। जिसके लिए मुंबई, पुणे, दिल्ली से यूपी के लिए ट्रेनें भी चलने लगी हैं।

मुंबई
बता दें कि 13 अप्रैल को मुंबई के सीएसटीएम स्टेशन से रात 11:30 बजे ट्रेन (01129) चलेगी। गुरुवार की भोर 4:20 बजे सेंट्रल और लखनऊ होकर गोरखपुर दोपहर 11:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर (01130) गोरखपुर से 15 अप्रैल को शाम 05:40 बजे चलेगी। देर रात पौने एक बजे कानपुर सेंट्रल ओर 17 अप्रैल को रात 00.05 बजे मुंबई पहुंचेगी।
बांद्रा
ट्रेन नंबर (09005) बांद्रा रेलवे स्टेशन से शुक्रवार 16, 23 और 30 अप्रैल को दोपहर के 03:45 बजे चलेगी। दूसरे दिन शाम 07:05 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होकर तीसरे दिन दोपहर 01:20 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (09006) बरौनी से 18, 25 अप्रैल और 2 मई को रात 11:50 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 07:20 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन शाम 05:25 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर (09095) बांद्रा स्टेशन से 12, 19, 26 अप्रैल को रात 09:45 बजे चलेगी। सूरत, कोटा होते हुए दूसरे दिन देर रात 00.05 बजे कानपुर सेंट्रल और रात तीन बजे प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (09096) सूबेदारगंज से 14, 21, 28 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे छूटेगी और कानपुर सेंट्रल पर सुबह 08:05 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 11:20 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर (09097) बांद्रा स्टेशन से 10, 17, 24 अप्रैल को शाम 07:25 बजे छूटेगी। दूसरे दिन शाम 07:35 बजे कानपुर सेंट्रल और लखनऊ होकर तीसरे दिन शाम 3:40 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में बरौनी से यह ट्रेन (09098) 13, 20 और 27अप्रैल को सुबह 6:30 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन सुबह 3:00 बजे और तीसरे दिन सुबह 04:55 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static