UP Election 2022: जब दिल्ली-लखनऊ फ्लाइट में मिले अखिलेश और प्रियंका...

punjabkesari.in Friday, Oct 22, 2021 - 06:17 PM (IST)

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी की दिल्ली से आ रही फ्लाइट में मुलाकात हुई। इसे लेकर प्रदेश की राजनीति में लोग अलग अलग मायनें निकाल रहे है। फिलहाल यह मुलाकात एक संयोग बस हुई। दरअसल, प्रियंका गांधी दिल्ली से आ रही फ्लाइट से लखनऊ आ रही थी। इसी फ्लाइट से अखिलेश यादव भी लखनऊ के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान दोनो की आमने सामने मुलाकात हुई। दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन किया और हालचाल जाना।

फिलहाल राजनीतिक विशेषज्ञ आशंका जाहिर कर रहे हैं कि कहीं विधान सभा में दोनों पार्टियां गठबंधन तो नहीं करने जा रही है। जबकि दोनो पार्टियां पहले ही ऐलान कर चुकी है कि हम किसी बड़ी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। फिलहाल राजनीति में कुछ भी हो सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static