ऑन ड्यूटी 'पतली कमरिया' गाने पर थिरकना पड़ा भारी, राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात 4 महिला पुलिसकर्मी निलंबित
punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 12:06 PM (IST)

अयोध्या: अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों को भोजपुरी गाने पर वीडियो रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात चार महिला पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसमें वे एक भोजपुरी गाने पर नृत्य करती दिख रही हैं।
उन्होंने बताया कि अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों महिला सिपाहियों कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को बृहस्पतिवार को निलंबित करने के आदेश दिए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) पंकज पांडे की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
10 सेकंड का यह वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। महिला सिपाहियों की पहचान कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह के रूप में हुई है। इन सबकी ड्यूटी रामलला गर्भगृह से 500 मीटर दूर सुरक्षा में लगाई गई थी। महिला सिपाहियों ने वीडियो दोपहर में बनाया है। जब मंदिर दर्शकों के लिए बंद रहता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

4th Bada mangal: आज है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें धन-वैभव प्राप्त करने का अचूक उपाय

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर शुभ मुहूर्त के साथ जानें, क्या न करें

चीन ने ठुकराया अमेरिका का निमंत्रण, सिंगापुर में रक्षा प्रमुखों के बीच बैठक से किया इंकार

पति परमेश्वर बना दानव: आपसी विवाद में पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर खुद को किया जख्मी