संदिग्ध अवस्था में 40 वर्षीय अधेड़ का मिला शव, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 06:04 PM (IST)

लखीमपुरखीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब राहुल अल्मुनियम नामक दुकान के सामने संदिग्ध अवस्था में 40 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक चीनी मिल में  फिटर के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के मुताबिक मामला लखीमपुरखीरी जिले के पलिया कलां नगर के बाईपास रोड स्थित लैंड मार्क होटल के नजदीक का बताया जा रहा है। जहां पर हैरो में फंसा 40 वर्षीय अधेड़ का शव मिला। अधेड़ की पहचान उज्ज्वल दुबे पुत्र गौरिशंकर दुबे कॉलोनी पलिया निवासी के रूप में हुई है। मृतक के मुंह से झाग व नाक से खून निकल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।  

Content Writer

Ramkesh