पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल निषाद पर जानलेवा हमला, पत्नी बोली- रंजिश में हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम
punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 02:17 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अपराधियों ने पुलिस और कानून को खुली चुनौती देते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल निषाद पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियां की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घायल पूर्व ब्लाक प्रमुख की अवाज सुनकर लोगों की भीड़ लगई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है।
#bandapolice थाना पैलानी क्षेत्र की घटना के सम्बंध में वीडियो बाइट अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र।#अंकुरअग्रवाल pic.twitter.com/1H5OY66S40
— Banda Police (@bandapolice) August 12, 2023
अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना पैलानी थाना अंतर्गत बड़ागांव की है। उन्होंने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल निषाद कल रात 8 बजे अपने घर की तरफ आ रहे थे। जहां पर दो बदमाशों ने उन्होंने रास्ते में रोककर गोली मार दी। जिससे निषाद जख्मी हो गए।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रमुख को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रही है। फिलहाल अब वो खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी ने आरोप लगाया है कि रंजिश में घटना की गई है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे कह कार्रवाई की जाएगी।