BJP-MLA की भतीजी की मौतः परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 12:03 PM (IST)

फतेहपुर सीकरी: डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली है जिसकी खामियाजा महिला को जान देकर चुकाना पड़ा है। इस बार आम आदमी नहीं बल्कि बीजेपी विधायक की भतीजी को जान से हाथ धोना पड़ा है। विधायक चौधरी बाबूलाल ने भतीजी पिंकी की प्रसव के बाद मौत का जिम्मेदार डॉक्टर को ठहराया है। उन्होंने चिकित्सक पर ऑपरेशन करते वक्त लापरवाही का आरोप लगाया है।

विधायक के पुत्र रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि उनकी चचेरी बहन पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर 14 अगस्त को डॉ. अलका सेन के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर अलका सेन की बेटी ने ऑपरेशन कर दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर 15 अगस्त की सुबह आगरा के प्रभा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां भी तबियत में सुधार न मिलने पर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई है। 

डॉक्टर अलका सेन का कहना है कि ऑपरेशन मैंने ही किया है, मेरी बेटी भी चिकित्सक है, वह सहयोगी की भूमिका में थी। परिजनों ने प्रसूता को पानी पिला दिया था, जिससे उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। जबकि ऑपरेशन के 24 घंटे तक पानी पिलाने की मनाही की थी। हालत खराब होने पर उनको प्रभा हॉस्पिटल शिफ्ट किया था। इलाज और ऑपरेशन में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static