69000 शिक्षक भर्ती मामला: कोर्ट के फैसले पर अखिलेश ने अभ्यर्थियों को दी बधाई, कहा-'अब सरकार की जो जिम्मेदारी है वो कितना निभाती है या नहीं'

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 07:00 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 69000 शिक्षक भर्ती, प्रदेश में कानून व्यवस्था, मंत्रालयों में सीधी भर्ती, को भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जवानों के संघर्ष में बधाई देना चाहता हूं जिन्हें इतनी लम्बी लड़ाई को जारी रखा उसके बाद उन्हें कोर्ट से न्याय मिला। उन्होंने कहा कि उन्हें जो नियुक्ति मिलेगी उसके लिए भी बधाई देता हूं। अब देखना है कि सरकार की जो जिम्मेदारी है वो कितना निभाती है या नहीं।

प्रदेश में कोई ऐसी जगह नहीं जहां पर इंजीनियर घोटाला न करें
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कोई ऐसी जगह नहीं जहां पर इंजीनियर घोटाला न करें। उन्होंने कहा कि लखनऊ के पास के जिले सुल्तानपुर में इंजीनियर की हत्या हो जाती है कोई सोच सकता है की पेमेंट को लेकर इंजीनियर की हत्या हो जाए।  मुख्यमंत्री रोज लॉयन ऑर्डर की बात करते हैं। बीजेपी से मुक्ति हो जाने का मतलब है समस्याओं से मुक्ति हो जाना है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में जल निगम के इंजीनियर की हत्या होना यह बताता है कि जीरो टॉलरेंस लॉ एंड ऑर्डर के लिए जीरो टॉलरेंस हो गई है अधिकारी रोज भ्रष्टाचार कर रहे है। मीडिया के विभाग में भी भ्रष्टाचार है 1000 होडिन पर 200 लगती है जो गरीबी से मुक्ति की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी डांट देंगे तो डिप्टी सीएम चुप हो जाएंगे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सवाल अखिलेश ने कहा उनके बारे में मत पूछो- अगर उनको मुख्यमंत्री डांट दे तो उपमुख्यमंत्री कहां जाएंगे पता नहीं।  उप मुख्यमंत्री जी का नाम मत लीजिए वह क्या है उनके मुख्यमंत्री जी डांट देंगे तो वह चुप हो जाएंगे ये सच्चाई है। उन्होंने कहा कि 69000 तमाम नौजवानों के संघर्ष और मिलने वाली नौकरी के लिए बधाई देता हूं। सरकार अगर ट्रांसपेरेंट तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाएगी इसी पर बच्चों को न्याय मिलेगा।सुल्तानपुर लखनऊ से सटा जिला है जहां एक इंजीनियर की वसूली के लिए हत्या हो जाती है।

आरक्षण की धज्जियां उड़ाकर अपनों को फायदा पहुंचाना चाहती है योगी सरकार 
भारतीय जनता पार्टी आरक्षण की धज्जियां उड़ाकर कैसे अपनों को फायदा मिले अपनों को खुश कर दें ,अपने लोगों को कुर्सी पर बैठने के लिए लेटएंट्री का खेल कर रही है रहा यह कोई पहली बार नहीं हुआ ना इसमें आरक्षण है ना इसमें संविधान की कोई जो व्यवस्था है वह हैं। बीजेपी को जब-जब मौका मिलता है वह संविधान से खिलवाड़ करते हैं क्या रास्ता निकाला जाए जैसे वह अपने लोगों को संतुष्ट करें अपने लोगों को कुर्सी पर बैठने के लिए कंट्री का खेल चल रहा है। उद्योगपति जनता पार्टी में भ्रष्टाचार की तैयारी कर रही है।  जैसे लैटरल एंट्री से भ्रष्टाचार करवा कि वह देश छोड़कर भाग जाए।


एक चौकी इंचार्ज किसी प्रधान पर दबाव बना रही है कि एसी लगवा ले उसके बावजूद जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। बीजेपी को हमेशा नियत लोगो मे बटवारे की रही है। पहले जब पुलिस की भर्ती हुई तो रिजल्ट तैयार था, बीजेपी सरकार ने आई तो 4 दिन में रिजल्ट बना तो 1800 लडको को नौकरी से बाहर कर दिया। सरकार अपना गलत काम छिपाने के लिए आरक्षण से छेड़छाड़ की है। यह खेल कौन कर रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static