कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतररष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की मांग, अमित शाह से मिले सांसद विजय कुमार

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 02:08 PM (IST)

कुशीनगर: भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर से अंतररष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस सिलसिले में स्थानीय सांसद विजय कुमार दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और उनसे पर्यटन को बढ़ावा देने की दुहाई देते हुए अंतररष्ट्रीय उड़ाने शुरू करने की मांग की है। सांसद ने गृह मंत्री को बताया कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण भूमि है और बौद्ध सकिर्ट एरिया भी। अक्टूबर से मार्च तक लाखों की संख्या में विदेशी बौद्ध पर्यटकों का थाईलैंड, श्रीलंका जापान, कम्बोडिया, म्यांमार से आवागमन बना रहता है।

इसके साथ ही बिहार, पूर्वी चम्पारण, नेपाल और कुशीनगर के साथ साथ देवरिया, महराजगंज के बहुत से लोग खाड़ी देशों में जाने के लिए दिल्ली होते मुंबई जाकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान पकड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से अक्टूबर माह से थाईलैंड और एक फ्लाइट जेद्दा के लिए उड़ान शुरू कराएं। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थल कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रारम्भ होने के उपरांत देश के विभिन्न भागों से पर्यटकों का आवागमन की शुरुआत हुई थी, लेकिन कुशीनगर के लिए सिर्फ एक स्पाइस जेट की फ्लाइट आती है और एक ही जाती है।

वह भी अनियमित रूप से, पिछले सप्ताह स्पाइसजेट की फ्लाइट तीन दिन कैंसिल हुई जिसके कारण यात्रियों के मन में उड़ान को लेकर आशंका बनी रहती है। इससे यात्रियों की संख्या भी अनियमित उड़ान के कारण लगातार घट रही है। कुशीनगर के लिए अन्य एयरलाइंस जैसे इंडिगो, विस्तारा, गो एयर की फ्लाइट भी शुरुआत करने की आवश्यकता है। साथ ही कुशीनगर से मुंबई, जम्मू , गुजरात जैसे देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी फ्लाइट की शुरुआत कराने की आवश्यकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static