देवरिया हत्याकांड: मृतक प्रेमचंद यादव के घर पर चल सकता है बुलडोजर,...जातीय जनगणना कराए सरकार, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2023 - 08:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर में देवरिया जनपद के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद शासन के आदेश पर मृतक प्रेमचंद यादव के घर और खेत की पैमाइश राजस्व की टीम ने कर ली है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक प्रेमचंद यादव के घर व उनके समर्थकों पर देर रात बुलडोजर चला सकती है। सामूहिक हत्याकांड में संलिप्त 16 आरोपियों को देवरिया पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार से तुरंत जाति सर्वेक्षण शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि कुछ पार्टियां इसके खिलाफ हैं, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए न्याय का यही एकमात्र तरीका है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस और भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने भी उत्तर प्रदेश और अन्य जगहों पर विभिन्न जातियों की आबादी का पता लगाने के लिए जातिवार गणना की वकालत की है।
1- बरेली में विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2- देवरिया हत्याकांड: मृतक प्रेमचंद यादव के घर और खेत की राजस्व टीम ने की पैमाइश, आरोपियों के घर पर चल सकता है बुलडोजर
देवरिया,( विशाल चौबे): उत्तर में देवरिया जनपद के फतेहपुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड के बाद शासनके आदेश पर मृतक प्रेमचंद यादव के घर और खेत की पैमाइश राजस्व की टीम ने कर ली है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतक प्रेमचंद यादव के घर व उनके समर्थकों पर देर रात बुलडोजर चला सकती है।
3-UP News: अलग राज्य की मांग पर संगीत सोम बोले, 'मिनी पाकिस्तान' बन जाएगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश
मेरठ: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग पर पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश 'मिनी पाकिस्तान' बन जाएगा। सोम ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने अंतरराष्ट्रीय जाट संसद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की पैरवी की है, मगर यह भविष्य को देखते हुए सही नहीं है।
4- दिल्ली-NCR समेत यूपी के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भूकंप का केंद्र रहा नेपाल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारत में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। दोपहर करीब दो बजकर 55 मिनट पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए और लोग घबराकर इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
5- 70 साल के बुजुर्ग पर लगा 11 वर्ष की बच्ची से घिनौनी हरकत करने का आरोप, थाने में मुकदमा दर्ज
बांदा: जिले के मरका थाना क्षेत्र में 11 साल की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
6- अमरोहा में मामूली विवाद के चलते छात्र की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश जारी
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर सोमवार रात मामूली झगड़े के बाद चाकू से गोदकर एक छात्र की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
7- पत्रकारों के आवासों पर छापे 'हारती हुई भाजपा' की निशानी', अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा न्यूज़क्लिक के पत्रकारों के आवासों पर छापेमारी को 'हारती हुई भाजपा' की निशानी बताया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ईमानदार पत्रकारों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है।
8- गोरखपुर में बोले CM योगी, कहा- इंसेफेलाइटिस के उन्मूलन की घोषणा जल्द की जाएगी
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि राज्य में जानलेवा बीमारी इंसेफेलाइटिस अब खत्म होने की कगार पर है और इसके उन्मूलन की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। CM ने यहां स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली।
9- बरेली में विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
10- देवरिया हत्याकांड: मामले में 77 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; 15 आरोपी गिरफ्तार, 17 अभी भी फरार
Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में गोली मारकर व पीट-पीट कर 6 लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड मामले में 77 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 17 आरोपी अभी फरार चल रहे है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं, पूरा गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।