Deoria: भट्ठे पर ईंट का ढेर गिरने से उसमें दबकर दो मजदूरों की मौत, 3 महिला घायल
punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 10:33 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों की ईंट का ढेर गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य महिला मजदूर घायल हो गयीं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे में शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे ईंटों का ढेर गिर गया जिसमें दबने से वहां काम करने वाले छत्तीसगढ़ के यशवंत उर्फ छोटू यादव (36) तथा हरीनाथ (35) की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सीओ ने बताया कि हादसे में छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला मजदूरों सीमा (45), सरोजिनी (50) एवं जमोतरी (52) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उन्होंने बताया कि घायलों को देवरहा बाबा मेडिकल कालेज, देवरिया में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर फिर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत

बालासोर मेडिकल कॉलेज पहुंची झारखंड की डाॅक्टरों की टीम, राज्य के 1 दर्जन से अधिक घायलों को देगी उचित इलाज

ओडिशा ट्रेन हादसे में 288 यात्रियों ने गंवाई जान, CM नवीन पटनायक ने 5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल