गलन के बावजूद यूपी के कई शहरों में दर्ज की गई तापमान वृद्धि

punjabkesari.in Thursday, Jan 02, 2020 - 12:17 PM (IST)

लखनऊः हाड़ कंपाती ठंड से पत्ता-पत्ता गल गया है, ऐसे में शीतलहर और भी जानलेवा हो गई है, बर्फीली हवा के कारण गलन बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन इसके बीच खुशखबरी की बात यह है कि इन राज्यों के अधिकतर इलाकों में तापमान में बढ़त दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तो पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे में पारे में वृद्धि दर्ज की गई।

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों का दर्ज किया गया यह तापमान
गुरुवार सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा और बरेली का तापमान क्रमश: 7.2 और 10 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अगले 24 घंटे में इन दोनों जगहों का तापमान 3.2 और 5.6 डिग्री रहने का अनुमान है। गुरुवार सुबह 5.30 बजे पूर्वी उत्तर प्रदेश के 4 शहरों बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी का तापमान क्रमश: 11, 2, 10, 12, और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अनुमान लगाया गया है कि अगले 24 घंटे इन चारों शहरों का न्यूनतम तापमान 3.2, 5.4, 4 और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static