रामनगरी अयोध्या पहुंचे DGP, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2020 - 02:26 PM (IST)

अयोध्याः उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए अयोध्या पहुंचे। इसके तहत DGP  कानून व्यवस्था से रूबरू हुए। उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा और श्रीराम जन्म भूमि कार्यशाला सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण भी किया। सर्किट हाउस पहुंचे DGP को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

उन्होंने IG डॉ. संजीव गुप्ता, DM अनुज झा, SSP आशीष तिवारी से शांति और कानून व्यवस्था संबंधी विषयों पर बातचीत की। उन्होंने परिसर की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। अफसरों से बातचीत करने के बाद उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा और श्रीराम जन्म भूमि कार्यशाला सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण भी किया। DGP के पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह सहित सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।

बता दें कि UP के कार्यवाहक DGP हितेश चंद्र अवस्थी अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर हैं। जहां वह अफसरों के साथ बैठक करेंगे और फिर राम जन्मभूमि की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। जहां वह जिला व पुलिस प्रशासन के सभी अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वह राम जन्मभूमि की सुरक्षा की समीक्षा करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static