गिरफ्तारी पर बोले धनंजय सिंह: मंत्री गिरीश यादव ने राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज कराया फर्जी केस

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 11:28 AM (IST)

जौनपुर: अपहरण की धमकी मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने योगी सरकार में राज्य मंत्री व भाजपा विधायक गिरीश चंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। गिरफ्तारी को राजनीतिक साजि़श करार देते हुए धनंजय सिंह ने कहा कि मंत्री ने राजनीतिक द्वेश और उनकी लोकप्रियता के चलते फर्जी केस दर्ज कराया है। 2017 में मंत्री बनने के बाद से ही इन्होंने भ्रष्टाचार किया है। चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। फिलहाल सीजेएम ने पूर्व सांसद को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बता दें कि सोमवार को कोर्ट से निकलते हुए उन्होंने ये बयान दिया। 

बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद निवासी अभिनव सिंहल यहां नमामि गंगे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर तैनात हैं। शहर में सीवर पाइप लाइन बिछाने को संचालित परियोजना का कार्यालय लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में है। रविवार रात दस बजे अभिनव सिंहल ने थाने में तहरीर दी कि धनंजय सिंह के आदमी विक्रम सिंह व 2 अन्य लोग उन्हें अगवाकर उनके कालीकुत्ती स्थित आवास पर ले गए। यहां धनंजय सिंह ने पिस्टल के बल पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय और आधा दर्जन अन्य थानों की टीम ने तड़के 3 बजे धनंजय सिंह के आवास पर दबिश देकर उन्हें और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static