बंगाल में दीदी गई, अब तानाशाही खत्म होने की बारी: CM केशव मौर्य

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 06:15 PM (IST)

लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी की सरकार जाने वाली है। बंगाल की जनता, बंगाल की तानाशाही सरकार को अब किसी कीमत पर टिकने नहीं देगी। केशव ने कहा बंगाल का चुनाव जनता की आकांक्षाओं का चुनाव है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद सभी की आकांक्षाओं को पूर्ण करेगी। जनता का उत्साह और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का कमल खिलने वाला है। भाजपा इस बार 200 का आंकड़ा पार करेगी। इस दौरान मौर्य ने बूथ अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

बता दें कि केशव मौर्य पश्चिम बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं को कड़े चुनावी संघर्ष के लिए तैयार करने में जुटे हैं। लगभग हर हफ्ते पश्चिम बंगाल का चुनावी दौरा कर रहे डिप्टी सीएम इस बार 3 दिन के प्रवास पर पश्चिम बंगाल में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static