डिंपल यादव ने करहल विधानसभा में जनसभा को किया संबोधित, महिलाओं-बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 05:57 PM (IST)

मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी अहम मानी जा रही है, दरअसल समाजवादी पार्टी संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव का मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद थे। हालांकि इस सीट को जीतने के लिए यादव कुनबा एक बार फिर एकजुट हो गया। इस सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव उम्मीदवार हैं। नेताजी की विरासत को बचाने के लिए डिंपल यादव क्षेत्र की महिलाओं-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के प्रयास में जुटी है। इस दौरान उन्होंने करहल विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया।
हालांकि मैनपुरी उपचुनाव को जीतने के लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव और नाराज चल रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं मना कर अपने पाले में कर लिया है। अब देखना होगा कि क्या समाजवादी पार्टी क्या उपचुनाव में जीत दर्ज कर पाती है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव की जीत का अंतर लाखों में था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का अंतर हजारों में आ गया था। भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को हरा दिया था। अब बड़ा सवाल है कि क्या डिंपल अपने ससुर (मुलायम सिंह यादव) के निधन के बाद उपचुनावों में सहानुभूति वोट हासिल करेंगी।