शिवभक्तों की सुरक्षा सर्वोपरि! श्रावण और कांवड़ यात्रा को लेकर UP Police अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक बनाया गया खास प्लान

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 03:32 PM (IST)

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में गोष्ठी आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स ज्ञानपुर सभागार में पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। 

गोष्ठी में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतकर् निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, जिससे शिवभक्तों एवं आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static