जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: BJP ज्वान करने के थोड़े देर बाद पलटी ममता जयकिशोर, RLD से किया नामांकन

punjabkesari.in Saturday, Jun 26, 2021 - 05:09 PM (IST)

बागपतः उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी प्रदेश में बढ़ती जा रही है। वहीं आज शनिवार को नया सियासी नाटक देखने को मिला। दरअसल पर्चा दाखिल करने से पहले आरएलडी प्रत्याशी ममता जयकिशोर अपने पति जय किशोर के साथ भाजपा में शामिल हो गईं, वहीं थोड़ी देर बाद ही उन्होंने फिर आरएलडी के सिंबल पर नामांकन किया और भाजपा पर अपहरण का आरोप लगाया।

बता दें कि ममता जयकिशोर ने भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह पर अपहरण कराके पार्टी जॉइन कराने का आरोप लगाया है। बागपत कि यह सीट अनुसूचित जाति और महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में भाजपा की बबली और आरएलडी से ममता जय किशोर के बीच कड़ी प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। साथ ही देखना मजेदार रहेगा कि यह जीत किसके खाते में जाकर गिरता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static