Diwali holiday: 20 या 21 अक्टूबर, कब है दिवाली की छुट्टी? जान लीजिए सही तारीख...
punjabkesari.in Tuesday, Oct 14, 2025 - 04:28 PM (IST)

लखनऊ: इस बार अक्टूबर का महीना पूरे त्योहारों का पैकेज लेकर आया है। दिवाली, भाई-दूज और छठ पूजा, सभी बड़े त्योहार इसी महीने पड़ रहे हैं। बाजारों में जबरदस्त रौनक है और जीएसटी दरों में कटौती के बाद लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टी को लेकर लोगों के मन में थोड़ा कन्फ्यूजन है। बहुत से लोगों को सही तारीखें नहीं पता हैं कि कब सरकारी छुट्टी है।
तो जान लीजिए सही तारीख...
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025 के लिए पूरे साल का छुट्टी कैलेंडर पहले ही जारी कर दिया है। इसके मुताबिक- दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर (सोमवार) को रहेगी। गोवर्धन पूजा की छुट्टी 22 अक्टूबर (बुधवार) को है। भाई-दूज की छुट्टी 23 अक्टूबर (गुरुवार) को दी गई है। इसके अलावा, 19 अक्टूबर (रविवार) को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। नरक चतुर्दशी की छुट्टी भी 20 अक्टूबर को ही शामिल है। 21 अक्टूबर को कोई सरकारी छुट्टी नहीं है। इस तरह देखा जाए तो 18 अक्टूबर को धनतेरस से दीपावली का पांच दिवसीय उत्सव शुरू हो जाएगा। इस दिन सोना, चांदी और बर्तन आदि खरीदने की परंपरा है। कुल मिला के लोग पूरे हफ्ते त्योहारों का आनंद ले सकेंगे।