आगरा में डबल मर्डर: गल्ला व्यापारी और पत्नी की हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 06:02 PM (IST)

आगरा: यूपी के आगरा जिले में दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। गल्ला व्यपारी और उसकी पत्नी को घर में घुसकर निर्मम हत्य़ा कर दी गई है। वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की गई है। 

मामला जिले के पिनाहट कस्बे का है।  यहां के मोहल्ला मार में गल्ला व्यापारी 70 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी 65 वर्षीय कृष्णा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर तक जब व्यापारी घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों ने घर में जाकर देखा, तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। गल्ला व्यापारी और उनकी पत्नी का खून से सना शव फर्श पर पड़ा हुआ था। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लोगों से मामले की जानकारी ली। पति-पत्नी के गले पर निशान हैं। घर का सामान बिखरा हुआ था। पुलिस का कहना है कि हत्या कर लूटपाट की गई है।

लोगों ने बताया कि सुरेश चंद्र गुप्ता का पिनाहट में गल्ले की आढ़त और तेल मिल है। शनिवार को वह अपने बेटे के पास आगरा आए थे। शाम 4:30 बजे लौटकर पिनाहट पहुंचे। उन्होंने मिल को खोला था। शाम 7:30 बजे मिल को बंद कर अपने घर चले गए।  रविवार दोपहर 12:00 बजे तक वह घर से नहीं निकले। अमूमन जल्दी घर से बाहर आ जाते थे। घर के दरवाजे खुले हुए थे। पड़ोसियों ने घर में घुसकर देखा तो प्रथम तल पर कमरे में सुरेश चंद्र गुप्ता बेड पर लहूलुहान पड़े थे। उनकी पत्नी फर्श पर पड़ी थी। पड़ोसी ने शोर मचाया तो अन्य लोग पहुंच गए।

एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी पूर्वी ने बताया कि सुरेश चंद गुप्ता के कपड़े गीले हैं। घर में सामान बिखरा हुआ है। आशंका है कि बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पति और पत्नी की हत्या की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static